
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम का 137 वा संस्करण सुना और इस दौरान उन्होंने युवाओं से आवाहन किया कि वह नशे से दूर रहें। मुख्यमंत्री ने रविवार को कुआंवाला में कार्यक्रम के 137 वें संस्करण को सुना और उसके बाद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “मन की बात” कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने के साथ ही समझ में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों और अभिनव प्रयासों को देश दुनिया के सामने लाने का प्रभावी माध्यम है। विकसित भारत के संकल्प को जन आंदोलन बनाने का संदेश प्रधानमंत्री ने अपने “मन की बात” कार्यक्रम में दिया। उन्होंने इस दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने और नशा मुक्त युवा विकसित भारत बनाने के लिए कहा।


