अल्मोड़ा:- चीनी के दामों में गिरावट से उपभोक्ताओं को मिली राहत

अल्मोड़ा। चीनी के बढ़ते दामों के बीच उपभोक्ताओं का कुछ राहत मिली है। उपभोक्ता चीनी की कीमतों से लगातार परेशान हो रहे थे बाजार में चीनी के दामों में काफी उछाल आ गया था कुछ समय पहले तक चीनी के दाम 70 से 75 रुपए प्रति किलो पहुंच गए थे जो कि अब घटकर 55 से 60 रुपए प्रति किलो तक आ गए हैं। बाजार में चीनी अब 55 से ₹60 प्रति किलो के हिसाब से उपलब्ध हो रही है और कीमतों में कमी आने से आम लोगों को कुछ हद तक राहत मिली है हालांकि अभी भी दामों को कम करने की मांग चल रही है मगर बीते दिनों की अपेक्षा लोगों को थोड़ा राहत मिली है। त्यौहारीय सीजन और घरेलू जरूरत के लिए चीनी की अधिक खपत होने के कारण बढ़ती कीमतों ने उपभोक्ताओं की चिंता भी बढ़ा दी थी लेकिन अब जाकर उपभोक्ताओं में चीनी के दामों में गिरावट की उम्मीद फिर से जगी है अभी भी चीनी काफी महंगी है मगर बीते कुछ दिनों से आसमान छू रहे दामों से लोगों को थोड़ा सा राहत मिली है।

Advertisements

Leave a Reply