
उत्तराखंड राज्य में मानसून सीजन के दौरान बारिश के चलते काफी जगहों पर भूस्खलन देखने को मिल रहा है और ऐसे ही आज रविवार की सुबह नैनीताल- काठगोदाम मार्ग पर दो गांवो के समीप अचानक पहाड़ी दरकने के चलते भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गिरे जिससे कि मार्ग पूरी तरह बंद हो गया और दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई और अचानक से मार्ग बंद होने के चलते कई लोग सड़क पर फंस गए। हालांकि इस दौरान राहत की बात यह रही कि कोई वाहन मौके से नहीं गुजर रहा था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था सूचना मिलने के बाद एनएचएआई की टीम मशीनों के साथ मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का काम शुरू किया गया।
Advertisements


