
देहरादून| अपने स्टार प्रचारकों की सूची समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी कर दी है| इस सूची में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद जया बच्चन समेत 15 सपा नेताओं को शामिल किया गया है| इसमें चार राष्ट्रीय व बचें हुई 11 प्रदेश स्तरीय नेता शामिल है| यह सभी उत्तराखंड में सपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे|
भारत निर्वाचन आयोग को समाजवादी के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव द्वारा भेजी गई सूची में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा, सांसद जया बच्चन व राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी के प्रभारी उत्तराखंड राजेंद्र चौधरी को सपा की राष्ट्रीय स्तर के स्टार प्रचारक में शामिल किया गया|
सपा प्रदेश अध्यक्ष एसएन सचान ने बताया कि जल्द ही सपा की सभी स्टार प्रचारक पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने उतरेंगे| कहा कि पार्टी प्रत्याशी चुनाव क्षेत्र में सक्रिय हो गई हैं| इस बार सपा बदली रणनीति के साथ चुनाव मैदान में है|
