
उत्तराखंड राज्य के रुड़की से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर रक्षाबंधन से पहले भाई ने अपनी ही दो सगी बहनों को मौत के घाट उतार दिया। ऐसी सनसनीखेज खबर से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है रुड़की में भाई ने एक ही शहर में अलग-अलग स्थानो पर रह रही अपनी दो सगी बहनों को गोली मारकर उन्हें मौत की नींद सुला दिया। यह घटना भाई-बहन के रिश्ते को तार तार कर देने वाली है, बहने एक तरफ अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने की तैयारी कर रही थी वहीं दूसरी तरफ भाई ने दोनों को गोलियों से मौत की नींद सुला दिया। जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम आरोपी भाई पहले प्रीत विहार में रह रही अपनी बहन संगीता के यहां पर पहुंचा तथा जब संगीता 7:20 में घर से कुछ दूरी पर सेक्टर रोड के पास ई रिक्शा से जा रही थी तो इस दौरान भाई ने उस पर गोली चला दी और उसके बाद वह सुभाष नगर पहुंचा जहां उसकी दूसरी बहन पुष्पा रहती थी,आरोपी के पहुंचने पर जैसे ही पुष्पा ने दरवाजा खोला उसने उस पर भी गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर पुष्पा के पति संदीप बाहर आए तो आरोपी ने उन्हें भी कंधे में गोली मारकर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। इस मामले में वारदात के कारणों की जांच की जा रही है और फरार भाई को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।


