उत्तराखंड विधानसभा चुनाव -: कांग्रेस की 11 प्रत्याशियों की सूची सिंबल पर रोक, हरीश रावत के रामनगर सीट से चुनाव लड़ने पर……..

देहरादून| कांग्रेस द्वारा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी करनी के बाद नेताओं व कार्यकर्ताओं में असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है| इस पर पार्टी रणनीति बनाकर पुनर्विचार करने पर जोर दे रही है| कांग्रेस अपने घोषित कुछ प्रत्याशियों में फेरबदल कर सकती है| कहां जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की रामनगर सीट पर उम्मीदवारी पर भी विचार किया जा रहा है| जानकारी के अनुसार ऋषिकेश, डोईवाला व कालाढूंगी सीट पर भी प्रत्याशियों को बदलने का दबाव है| जिस पर पार्टी विचार कर सकती है|


कांग्रेस हाईकमान ने सोमवार को जारी 11 उम्मीदवारों की लिस्ट को होल्ड कर दिया है| अब देखना यह होगा कि किन सीटों पर फेरबदल होता है|
इसके अलावा भाजपा और कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए बची हुई सीटों पर बुधवार को यानी आज प्रत्याशियों की घोषणा करेगी अभी भाजपा की 11 और कांग्रेस की 6 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान होना बाकी है ऐसे में सभी की नजरें इन पर टिकी हुई है|