
उत्तराखंड राज्य में मिलावट और जमाखोरी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। त्योहारीय सीजन को देखते हुए मिलावट और जमाखोरी पर सरकार ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश भर में जांच अभियान तेज कर दिया गया है और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता से लेकर चीनी की जमाखोरी व घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक इस्तेमाल की भी पड़ताल लगातार की जा रही है। जिलाधिकारियो से एक सप्ताह तक अभियान चलाने के लिए कहा गया है और मॉनिटरिंग का जिम्मा मंडलायुक्तो को दिया गया है। बीते सोमवार को राज्य सरकार के निर्देशानुसार हर जिले में जांच अभियान चलाया गया है। जिला प्रशासन ने खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन के साथ मिलकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए सैंपल लिए और कई दुकानदारों को नोटिस भी जारी किए गए तथा एक्सपायरी डेट और सड़ा गला सामान नष्ट कर दिया गया मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह अभियान प्रत्येक र
जिले में चलाया जा रहा है।


