
उत्तराखंड राज्य में महिलाओं के लिए खुशखबरी सामने आई है राज्य में अब हर रक्षाबंधन पर 15 दिन के लिए मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव चलाया जाएगा जिसमें उन्हें अपने उत्पाद बचने के अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुसार राज्य की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को खरीदने से राज्य की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और महिलाओं को इससे रोजगार भी मिलेगा तथा अब हर वर्ष रक्षाबंधन के पहले 15 दिन तक मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव कार्यक्रम चलेगा। इस दौरान स्वयं सहायता समूह को अपने उत्पाद बेचने का अवसर मिलेगा, स्वयं सहायता समूह और इनसे जुड़ी महिलाओं की आर्थिक स्थिति से बेहतर होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बीते सोमवार को उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टॉलो का निरीक्षण किया गया और इस दौरान उनके द्वारा बनाई गई राखियों का अवलोकन भी उन्होंने किया। दरअसल यह योजना 2023 में शुरू की गई थी और 12.50 करोड़ रुपए के उत्पादों की बिक्री हुई इसके तहत अब तक हुई है और अब हर वर्ष 15 दिन यह उत्सव चलेगा।


