Uttarakhand:- राज्य स्थापना दिवस तक धरातल पर दिखने चाहिए रोपवे के काम….. मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि राज्य स्थापना दिवस तक धरातल पर रोपवे के काम दिखने चाहिए। मुख्यमंत्री ने केदारनाथ, हेमकुंड साहिब, मसूरी, नैनीताल ,पूर्णागिरि, कुंजापुरी, नीलकंठ रोपवे समेत अन्य परियोजनाओ की समीक्षा की और उन्होंने प्रदेश में प्रस्तावित रोपवे परियोजनाओं की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए सख्त रुख अपनाया है तथा अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए हैं कि 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे का काम धरातल पर दिखना चाहिए इसके साथ ही उन्होंने 15 दिन के भीतर रोपवे परियोजनाओं की रिपोर्ट मुख्य सचिव को सौंपने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही इन परियोजनाओं की प्रगति की दोबारा समीक्षा होगी और अनावश्यक देरी स्वीकार्य नहीं होगी उन्होंने निर्देश दिए हैं कि हर हाल में निर्धारित समय सीमा में काम पूरा होना चाहिए।

Advertisements

Leave a Reply