Uttarakhand:-राज्य में स्वाइन फ्लू ने दी दस्तक…… स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी जिलों के सीएमओ को जारी किए गए आदेश

उत्तराखंड राज्य में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है 22 दिनों के अंतर्गत 31 लोग स्वाइन फ्लू से संक्रमित मिले हैं और इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर दी है तथा स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के सीएमओ को आदेश दिए हैं कि जिला स्तर पर अस्पतालों में पुख्ता इंतजाम किए जाएं। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है और इलाज के लिए एसओपी भी बनाई जा रही है। विभागीय अधिकारियों की ओर से मिली जानकारी के अनुसार सबसे अधिक मरीज देहरादून से हैं और स्वास्थ्य विभाग भी स्वाइन फ्लू के मामलों के बाद हरकत में आ गया है। जिला स्तर पर इसकी निगरानी बढ़ा दी गई है तथा सभी जिलों के सीएमओ को आदेश दिए गए हैं कि सभी सरकारी व निजी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज स्क्रीनिंग बढ़ाएं। राज्य में एकीकृत रोग निगरानी परियोजना की ओर से स्वाइन फ्लू के मामलों पर नजर रखी जा रही है और सभी जिलों में इसके लिए रैपिड रिस्पांस टीम को सक्रिय कर दिया गया है।

Advertisements

Leave a Reply