चार धाम यात्रा 2026:- मौसम की कड़ी चुनौतियों को पार कर आगे बढ़ रहे श्रद्धालु….अब तक पार हुआ 48 लाख का आंकड़ा

उत्तराखंड राज्य में चार धाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है मौसम की कड़ी चुनौतियों के बीच श्रद्धालु लगातार आगे बढ़ रहे हैं जोखिम भरा रास्ता, भूस्खलन और लगातार हो रही बारिश के बीच श्रद्धालुओं का आंकड़ा 48 लाख के पार पहुंच गया है। चारों धामों में लगातार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं मौसम की चुनौतियों के बावजूद केदारनाथ, बद्रीनाथ ,गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब में दर्शन के लिए 5 से 6 हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यात्रा को सुरक्षित, सुगम , सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह इस यात्रा पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। 19 अप्रैल से चार धाम यात्रा शुरू हुई थी और अब तक चारों धामों में 48.11 लाख तीर्थ यात्रा दर्शन कर चुके हैं जिसमें से बद्रीनाथ में 16.57 लाख, केदारनाथ में 14.66 लाख, गंगोत्री में 7.48 लाख और यमुनोत्री में 6.69 लाख तथा हेमकुंड साहिब में 2.71 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए हैं।

Advertisements

Leave a Reply