
अल्मोड़ा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुए ने काफी दहशत मचाई हुई है जिले के गवाड़ कोटिला गांव में तेंदुए के लिए पिंजरा लगाया गया था जिसमें तेंदुआ फंस गया है और उसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। द्वाराहाट स्थित गवाड़ कोटिला क्षेत्र में लंबे समय से तेंदुआ आतंक मचा रहा था और सोमवार की सुबह वन विभाग के पिंजरे में वह फंस गया। क्षेत्र में कई मवेशियों, कुत्तों और बकरियों को तेंदुए ने अपना निवाला बनाया था और लगातार तेंदुए की सक्रियता से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था इस दौरान महिलाओं का पशुओं के लिए चारा लाना भी काफी मुश्किल हो गया था जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की और वन विभाग ने वहां पर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जिसके बाद आज सोमवार की सुबह तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया और उसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।


