
अल्मोड़ा। जिले के लमगड़ा ब्लॉक से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊं में छात्रा ने होमवर्क नहीं किया और उसे शिक्षिका द्वारा बेरहमी से पीटने की बात सामने आई है। छात्रा के साथ कथित तौर पर मारपीट का मामला सामने आने के बाद कार्यवाही की मांग की गई है। छात्रा के परिजनों ने विद्यालय की एक अतिथि शिक्षिका पर गृह कार्य पूरा नहीं करने के चलते छात्रा की पिटाई करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद छात्रा के शरीर के पिछले हिस्से पर चोट के निशान मिले हैं और ग्रामीण तथा परिजनों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है उन्होंने संबंधित शिक्षिका के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। जानकारी के मुताबिक कक्षा 6 में पढ़ने वाली छात्रा को गृह कार्य दिया गया था और वह गृह कार्य पूरा करके विद्यालय नहीं लाई जिसके चलते शिक्षिका ने छात्रा को डांटा और आरोप लगाया है कि शिक्षिका ने आपा खो दिया और छात्रा की पिटाई कर दी इस मामले में शिक्षिका पर कार्यवाही की मांग की गई है।


