
आज दिनांक 21 अगस्त 2026 को उत्तराखंड खेल विश्वविध्यालय में कुलपति अमित कुमार सिन्हा से सोबन सिंह जीना के क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली खान ने गोलापार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मुलाकात की। मुलाकात में सोबन सिंह जीना विश्वविधालय और उत्तराखंड खेल विश्वविधालय के बीच M O U करने के संबंध में चर्चा हुई। कुलपति अमित कुमार सिन्हा ने MOU के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।MOU से दोनो विश्वविधालय के छात्र व छात्राओं को खेल के क्षेत्र में फायदा मिलेगा।इस संबंध में पूर्व में सोबन सिंह जीना विश्वविधालय के मननीय कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट की कुलपति खेल विश्वविद्यालय के कुलपति से चर्चा हो चुकी थी कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट के निर्देश में आज क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली खान ने कुलपति खेल विश्वविद्यालय से मुलाकात की।
आशा है कि शीघ्र ही दोनो विश्वविधालय के बीच MOU में हस्ताक्षर होंगे।
इसके अतिरिक्त लियाकत अली खान से अमित कुमार सिन्हा को खेल नीति और 2036 के ओलंपिक के विजन के लिए अपने सुझावों का डॉक्यूमेट भी भेट किया।


