बागेश्वर – रा.इ.का. मण्डलसेरा के एनसीसी कैडेट्स ने निकाली “हर घर तिरंगा” रैली

बागेश्वर । रा.इ.का. मण्डलसेरा के एनसीसी कैडेट्स ने देश भक्ति गीतों व नारों के बीच मण्डलसेरा क्षेत्र में हर घर तिरंगा रैली निकाली। रैली के उपरांत कैडेट्स ने वृक्षमित्र किशन सिंह मलड़ा से विद्यालय परिसर में पौधारोपण के लिए विभिन्न प्रजातियों के वृक्ष व पादपों की मांग की। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स की भावनाओं का स्वागत करते उन्हें देबकी लघु वाटिका से पचास पौधे दिये। एनसीसी कैडेट्स ने वृक्षमित्र मलड़ा के नेतृत्व में पौधारोपण एवं झाड़ी कटान किया। इस अवसर पर 81यूके बटालियन बागेश्वर के कमान अधिकारी ले, कर्नल कमलदीप एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य डा,के एन काण्डपाल,कैप्टन मोहन धामी, प्रवक्ता विनोद टम्टा,रेनू पाण्डेय,रचना मेहता,जानकी कपकोटी,नारायण गिरि,मुकुल भाकुनी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर सहयोग किया।

Advertisements

Leave a Reply