
उत्तराखंड राज्य में चार धाम यात्रा 2026 के दौरान मानसून सीजन के लिए बंद की गई हेली सेवा 15 सितंबर से फिर शुरू करने की तैयारी चल रही है इसके लिए 14 अगस्त को नई दिल्ली में होने वाली डीजीसीए हेली ऑपरेटरो और मौसम विभाग के अधिकारियों की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है। इस बार 22 अप्रैल 2026 को केदारनाथ के कपाट खुलने के साथ ही हेली सेवा का संचालन शुरू कर दिया गया था। गुप्तकाशी,फाटा और सिरसी हेलीपैड से 8 एविएशन कंपनियों के माध्यम से हेली सेवा का संचालन हो रहा था और मानसून सीजन को देखते हुए 25 जून के बाद हेली सेवा संचालन पर रोक लगा दी गई जिसके बाद अब 15 सितंबर से दोबारा केदारनाथ हेली सेवा संचालन शुरू करने की तैयारी चल रही है।
Advertisements


