
उत्तराखंड राज्य में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य के अल्मोड़ा, काशीपुर, देहरादून और श्रीनगर में चार बड़े रोजगार मेले लगने जा रहे हैं, इस दौरान 10000 बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिलेगी। तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश में चार बड़े रोजगार मेले लगाए जाएंगे जिसमें से दो गढ़वाल और दो कुमाऊं मंडल में लगने वाले हैं जिसमें देश के विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियां रोजगार उपलब्ध कराएगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुसार अगले 4 महीने के भीतर यह मेले आयोजित किए जाएंगे इन रोजगार मेलों में पॉलिटेक्निक, आईटीआई ,राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के पास आउट और अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को अवसर मिलेगा।
Advertisements


