अल्मोड़ा:- तेंदुए ने मचाई दहशत….. दिनदहाड़े गौशाला में घुसकर गाय को बनाया शिकार

अल्मोड़ा। जिले में स्थित चौखुटिया क्षेत्र के सिमलखेत गांव में तेंदुए ने दहशत मचाई हुई है आज रविवार को दिनदहाड़े तेंदुआ गौशाला में घुस गया और गौशाला का दरवाजा तोड़कर उसने गाय को मार डाला इस घटना के बाद ग्रामीणों में काफी दहशत है। दिनदहाड़े तेंदुआ घरों में आने लगा है ग्रामीणों का कहना है कि अब तक तेंदुए का खतरा रात के समय रहता था लेकिन अब दिन के समय भी तेंदुए को लेकर लोगों में भय है। लगातार बढ़ रहे वन्य जीव हमलो से पशुपालकों के सामने न सिर्फ पशु बल्कि अपनी जान का खतरा भी पैदा हो गया है ऐसे में ग्रामीणों ने विभाग से प्रभावित क्षेत्र में गश्त बढ़ाने व तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने तथा प्रभावित पशुपालक को शीघ्र मुआवजा देने की मांग करी है। इसके साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वह अकेले जंगल या सुनसान स्थानो पर न जाए और बच्चों की भी सुरक्षा का ध्यान रखा जाए।

Advertisements

Leave a Reply