
चौघानपाटा में गूंजा पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा, जनप्रतिनिधियों को सौंपे ज्ञापन

अल्मोड़ा, 09 अगस्त 2026।पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आन्दोलन (NMOPS), जिला अल्मोड़ा के आह्वान पर आज चौघानपाटा, अल्मोड़ा में प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक सामूहिक उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल हुए और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर एकजुटता दिखाई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गणेश भण्डारी, जिलामंत्री भूपाल चिलवाल, जिला कोषाध्यक्ष दीपक तिवारी एवं जिला संरक्षक डॉ. मनोज जोशी ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने सरकार से इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।
वक्ताओं ने कहा कि NMOPS द्वारा यह आंदोलन पूरी तरह लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने सभी शिक्षक-कर्मचारियों एवं सहयोगी संगठनों से इस अभियान में अधिक से अधिक सहभागिता करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर माननीय सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा , विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी , पूर्व विधायक कैलाश शर्मा , दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिल्खवाल , बीजेपी जिलाध्यक्ष महेश न्याल तथा उत्तराखंड क्रांति दल के नेता विनय किरोला को ज्ञापन सौंपे गए।
ज्ञापन के माध्यम से जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया गया कि वे इस महत्वपूर्ण मुद्दे को सरकार के समक्ष प्रभावी रूप से उठाएं और शिक्षक-कर्मचारियों की मांग के समर्थन में सकारात्मक पहल करें।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित
जिलाध्यक्ष गणेश भण्डारी, जिलामंत्री भूपाल चिलवाल, जिला कोषाध्यक्ष दीपक तिवारी, जिला संरक्षक डॉ. मनोज जोशी, प्रांतीय कोर कमेटी सदस्य धीरेंद्र पाठक के साथ राजेश कर्नाटक, जनार्दन तिवारी, अनिल काण्डपाल, मोहन पाण्डेय,डी.के. जोशी, पंकज मेर, पंकज जोशी, मनीष पाण्डेय, ललित कुमार, मनमोहन अधिकारी, गिरिराज मठपाल, दिनेश चन्द्र, हिमांशु तिवारी, कुंवराल सिंह महर, गिरिजा भूषण जोशी, कैलाश जोशी, बसंत पांडे, राजू मेहरा, जगदीश भण्डारी, राजू लटवाल, नन्दाबल्लभ मैनाली, मोहन जोशी, गोपाल कृष्ण आर्य, विनोद चन्द्र पंत, रेखा जोशी, मंजू कांडपाल, राकेश चन्द्र, शिवनाथ सिंह, दिवाकर जोशी, ललित मोहन जोशी, पंकज कुमार भट्ट सहित अनेक शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे।
NMOPS जिला अल्मोड़ा के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पुरानी पेंशन बहाली तक आंदोलन को चरणबद्ध और लोकतांत्रिक तरीके से जारी रखा जाएगा। संगठन का उद्देश्य कर्मचारियों की एकजुट आवाज को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुरानी पेंशन बहाली के संघर्ष को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इसके साथ ही यह निर्णय लिया गया कि आगामी 13 सितंबर को देहरादून में होने वाली पेंशन मार्च रैली एवं मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम में जिले से भारी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर प्रत्येक शिक्षक/कर्मचारी के घर पर पुरानी पेंशन बहाली का झण्डा लगाया जाएगा तथा यह आह्वान किया गया कि जो भी दल पुरानी पेंशन बहाली की मांग को पूर्ण करेगा, शिक्षक-कर्मचारी एवं उनके परिवार आगामी विधानसभा चुनाव में उसी के पक्ष में मतदान करेंगे।
NMOPS जिला अल्मोड़ापुरानी पेंशन बहाली—हमारा अधिकार, हमारी मांग।

