अल्मोड़ा:- भारत ज्ञान- विज्ञान समिति बाल प्रहरी एवं बाल साहित्य संस्थान द्वारा आयोजित की जा रही है निबंध प्रतियोगिता

अल्मोड़ा। बच्चों के लेखन प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उनके अंदर वैज्ञानिक सोच जागृत करने तथा उन्हें समसामयिक विषयों से जोड़ने के उद्देश्य से भारत ज्ञान विज्ञान समिति बाल प्रहरी एवं बाल साहित्य संस्थान अल्मोड़ा द्वारा प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है और इस बार भी 2026 के लिए निबंध के विषय दे दिए गए हैं जिसमें प्राथमिक वर्ग में “मेरे प्यारे दादाजी”, जूनियर वर्ग में “जब स्कूल में अचानक छुट्टी हो जाती है” और सीनियर वर्ग में “गांव के विकास में बच्चों का योगदान” विषय रखा गया है। इन विषयों पर अलग-अलग वर्ग की निबंध प्रतियोगिता विद्यालयों में होनी है प्रत्येक वर्ग में संस्था स्तर के प्रथम तीन निबंध जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता के लिए भेजे जाएंगे और संस्था स्तर के प्रथम तीन निबंध लेखन को प्रमाण पत्र तथा जनपद स्तर पर चयनित पांच निबंधों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिया जाएगा। पुरस्कार “अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस” 2026 के अवसर पर 6 सितंबर 2026 को रविवार के दिन अल्मोड़ा में आयोजित समारोह में दिए जाएंगे और इसमें संस्था द्वारा अधिक से अधिक विद्यार्थियों से प्रतिभाग करने की अपील की गई है।

Advertisements

Leave a Reply