
उत्तराखंड राज्य में आज से 11 अगस्त तक भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई और सभी जिलों को सतर्क रहने की निर्देश दिए गए हैं। राज्य के चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 9 से 11 अगस्त के बीच मानसून एक बार फिर सक्रिय रहेगा और अधिकांश हिस्सों में बहुत भारी बारिश को लेकर चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ सीएस तोमर के अनुसार 9 अगस्त को चमोली, बागेश्वर ,पिथौरागढ़ के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा देहरादून, टिहरी ,रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चंपावत में भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी है। आगामी 10 और 11 अगस्त को भी राज्य के अधिकांशों में भारी बारिश के आसार जताए गए हैं और उसके साथ ही सभी जिलों और संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं प्रदेशवासियों और पर्यटकों से अपील की गई है कि मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लें व अनावश्यक जोखिम लेने से बचे।


