
अल्मोड़ा। जिले के सल्ट क्षेत्र में मानसून के बीच भी पेयजल संकट गहरा रहा है शशिखाल और तहसील चौक में लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है 50 से अधिक परिवारों को 5 दिन में केवल एक बार पानी मिल रहा है स्थानीय लोगों में जल संस्थान के प्रति काफी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में जल संस्थान की गुलार योजना से पानी की आपूर्ति होती है मगर अब काफी कंपनी आ रहा है जिससे दैनिक जरूरते पूरी नहीं हो पा रही है। घरेलू कार्य के लिए पानी का इंतजार करना पड़ रहा है लोगों को काफी दूर से पानी लाना पड़ रहा है और स्थानीय लोगों के अनुसार यह समस्या आज की नहीं बल्कि बरसों की है इस मामले में जल निगम का कहना है कि बार-बार बिजली जाने से सही से पंपिंग नहीं हो पा रही है जिस वजह से पानी की किल्लत बनी हुई है।
Advertisements


