
उत्तराखंड राज्य के बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत सुधारीकरण का कार्य करवाया गया था जो कि पहले मानसून की बरसात भी नहीं झेल पाया। करोड़ों रुपए की लागत से कराए गए सुधारीकरण का कार्य पहली ही बरसात की परीक्षा में फेल साबित हो गए हैं। बदरीनाथ हाईवे पर काम चल रहा है मगर जगह- जगह भूस्खलन होने से निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। गौचर के पास कमेड़ा में नवनिर्मित सुरक्षा दीवार का करीब 15 मीटर हिस्सा धंस गया है जबकि पीपलकोटी के समीप बेलाकूची में नई दीवार पर दरारें देखने को मिली है जिससे कि कार्य पर अब सवाल उठने लगे हैं एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों के अनुसार भूस्खलन वाले स्थान का तकनीकी परीक्षण कराया जाएगा तथा कारणों का अध्ययन कर स्थाई उपचार किया जाएगा ताकि भविष्य में दोबारा ऐसी समस्या देखने को ना मिले।


