
उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार में स्थित नमामि गंगे घाट पर दो कावड़ यात्री गंगा के तेज बहाव में डूब गए जिनकी तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक दोनों यात्री पंकज निवासी मुरादाबाद और आनंद कश्यप निवासी बुलंदशहर गंगाजल लेने के दौरान गंगा में डूबे, जैसे ही सूचना उन्हें मिली तो मौके पर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। इसके साथ ही जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने अलग-अलग क्षेत्र में करीब 10 श्रद्धालुओं को डूबने से बचाया।
Advertisements


