गरुड़ – पेयजल किल्लत को लेकर शनिवार को टीट बाजार की महिलाओं ने किया सांकेतिक प्रदर्शन

गरुड़ (बागेश्वर) । गरुड़ तहसील क्षेत्र के टीट बाजार क्षेत्र में हर घर नल हर घर जल योजना के तहत पर्याप्त पानी नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने आज सड़क पर उतरकर सांकेतिक प्रदर्शन किया।
महिलाओं ने पानी की समस्या को लेकर संबंधित विभाग और पानी के कर्मचारियों के खिलाफ नाराजगी जताई और नारेबाजी की। महिलाओं का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में पानी की समस्या बनी हुई है, जिससे लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने संबंधित कर्मचारियों को समस्या का जल्द समाधान करने की सख्त हिदायत दी।
महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं की गई, तो वे एसडीएम कार्यालय का घेराव करने के लिए मजबूर होंगी। फिलहाल महिलाओं ने सांकेतिक प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी दर्ज कराई है। महिलाओं ने स्पष्ट किया कि पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।

Advertisements

Leave a Reply