
अल्मोड़ा। आज दिनांक 06/08/2026 को जिला युवा अधिकारी कमल त्रिपाठी के नेतृत्व में माय भारत युवा कार्यक्रम एव खेल मंत्रालय भारत सरकार की तरफ़ से नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत की तरफ़ से स्प्रिंग डेल्स स्कूल अल्मोड़ा में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्प्रिंग डेल्स की प्रिंसिपल ज्योत्सना सोहन लाल ने दीप प्रज्वतित कर कार्यक्रम का। उद्घाटन किया गया।जिसमें समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम अक्षरा ग्रुप दितीय अशरा ग्रुप तृतीय जीजीआईसी अल्मोड़ा रही। नुक्कड़ नाटक में प्रथम एसएसजेविवि अल्मोड़ा द्वितीय, जीजीआईसी अल्मोड़ा तृतीय स्प्रिंग डेल्स स्कूल अल्मोड़ा रही। शोलगन प्रतियोगिता में प्रथम प्रियांशी नेगी द्वितीय दिव्या मनराल तृतीय शौर्य वर्मा रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम शिवानी रैनसवाल द्वितीय रौनक चिल्वल तृतीय प्राची आर्या रही। वाद विवाद प्रतियोगिता मे प्रथम मोहित जोशी, दितीय सानव कालाकोटी रहे। शॉर्ट फिल्म में प्रथम शानू द्वितीय अंशु तृतीय यादित रहे। समूह संगीत प्रतियोगिता मे प्रथम स्वाती ग्रुप दितीय कौशल ग्रुप तृतीय हर्षिता ग्रुप रहे। सभी प्रतिभागी को पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिए गए।कार्यक्रम का संचालन विपुल कार्की व हिमानी जोशी ने किया। वही माय भारत के वॉलिंटियर संदीप सिंह नयाल, कमल टम्टा, आरुषि बिष्ट, अक्षय वर्मा, पूनम डंगवाल व अमर नाथ आदि लोग उपस्थित रहे।


