
राज्य के विभिन्न जिलों में सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं ग्रामीण क्षेत्रों में खोली जाएंगी इसके लिए विभाग ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सरकार सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है जिसके तहत अब ग्रामीण इलाकों में सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं खुलेंगी सहकारिता मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने बताया कि सरकार सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए योजना बना रही है इसी उद्देश्य से राज्य में जिला सहकारी बैंकों के विस्तार का निर्णय लिया गया है। विभाग को नई शाखाएं खोलने के लिए 41 प्रस्ताव प्राप्त हुए थे जिसमें से 34 प्रस्ताव स्वीकार किए गए हैं। अल्मोड़ा के कुवाली नागचुलाखाल और चमड़खाल में नई शाखाएं खोली जाएंगी इसके अलावा देहरादून, पौड़ी, हल्द्वानी, पिथौरागढ़ आदि जिलों में भी नई शाखाएं बैंक की खोली जाएगी।


