
राज्य में अप्रैल से विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू किया जाएगा मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीबीआरसी पुरुषोत्तम ने आगामी एसआईआर की तैयारी को लेकर सचिवालय में सभी जिला अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक करते हुए उन्हें निर्देश दिए और स्पष्ट किया गया कि निर्वाचन कार्यो में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। वर्तमान में राज्य के 77 प्रतिशत बूथों पर बूथ लेवल एजेंट की तनाती हो चुकी है और ऐसे में अप्रैल से एसआईआर किया जाएगा। समीक्षा के दौरान सीईओ ने देखा कि देहरादून, उधम सिंह नगर और नैनीताल में मतदाताओं की मैपिंग की प्रगति लक्ष्य कम है ऐसे में तीन जिलों के जिला अधिकारियों को स्पष्ट कहा गया है कि जिन बूथों पर मैपिंग का प्रतिशत कम है यहां के ईआरओ और संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों की जवाब देही तय की जाए।

