
उत्तराखंड राज्य के ऋषिकुल आयुर्वैदिक कॉलेज के बीएएमएस द्वितीय वर्ष के छात्र ने गंगा में कूद कर अपनी जान दे दी। इस दौरान उसने अपने पीछे छोड़े सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं एक असफल इंसान हूं और जिंदगी से हार गया हूं। मायापुर में छात्र एक किराए के कमरे में रहता था और ऋषिकुल आयुर्वैदिक कॉलेज से बीएएमएस की पढ़ाई कर रहा था। जानकारी के मुताबिक छात्र की पहचान 23 वर्षीय यशपाल पुत्र पुष्पेंद्र पाल निवासी इंद्रा नगर के नाम से हुई है जिसका शव पथरी पावर हाउस से बरामद हुआ है और उसके कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें उसने खुद को असफल इंसान बताते हुए जिंदगी से हारने की बात कही है। जब शनिवार को इसका पता चला तो छात्र के साथियों ने कॉलेज में हंगामा शुरू कर दिया सभी ने कालेज प्रशासन पर आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

