Uttarakhand:- ठंड से बचने के लिए कमरे में जलाई अंगीठी…..युवक की मौत

उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जहां हर्षिल थाना क्षेत्र के झाला में एक होटल में काम करने वाले युवक ने बर्फबारी के दौरान ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाई और सो गया इस दौरान धुएं की गैस से दम घुटने के कारण युवक की मौत हो गई सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू की। जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय महेश निवासी हीना झाला एक होटल में काम करता था और बर्फबारी के कारण वह अपने कमरे में अंगीठी जलाकर सोया था तभी रात को गैस लगने के चलते उसका दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया इसके बाद पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम करवाया और फिर जाकर युवक का दाह संस्कार किया गया।

Advertisements

Recent Posts