
17 वाँ कुमाउनी भाषा सम्मेलन 07, 08 व 09 नवंबर,2025 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान – उधम सिंह नगर में शंकर लाल साह स्मृति कुमाउनी निबंध लेखन पुरस्कार योजना – 2025 में कृपाल सिंह शीला को सर्वश्रेष्ठ निबंध लेखन के लिए स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र व लेखन पुरस्कार का चैक प्रदान कर मंचस्थ अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कृपाल सिंह शीला शिक्षा के क्षेत्र में समय- समय पर नवाचारी प्रयास करने के साथ ही पर्यावरण एवं कुमाउनी भाषा एवं साहित्य संस्कृति के संरक्षण व समाज हित में भी कार्य करते आए हैं। हाल ही मैं कृपाल सिंह शीला द्वारा रक्तदान करने के साथ नेत्रदान का भी संकल्प लिया है। जिससे भविष्य में कोई नेत्र दिव्यांग उनकी आँखों से रंगीन दुनिया देख सके। नेत्रदान व रक्तदान की प्रेरणा के लिए कृपाल सिंह शीला द्वारा डाक्टर ललित मोहन उप्रेती, जे.एस. वृजवाल व सहयोगी निर्मल राणा का आभार व्यक्त किया है। कुमाउनी भाषा में लेखन पुरस्कार मिलने पर कुमाउनी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति प्रचार समिति – कसारदेवी (अल्मोड़ा),उत्तराखंड के पूर्व संपादक डॉ. हयात रावत व संपादक नीरज पन्त समिति के मुख्य सहयोगी महेन्द्र ठकुराठी, ललित तुलेरा तुलेरा, शशि शेखर जोशी
व शिक्षा अधिकारियों, शिक्षकों, स्नेहीजनों रमेश सोनी, डॉ. पीताम्बर अवस्थी, के.पी.एस.अधिकारी, मोहन जोशी, जनार्दन उप्रेती,बहादुर सिंह बिष्ट , रोशन लाल ,नीरज जोशी, दिनेश भट्ट आदि का आभार व्यक्त किया है। सभी कुमाउनी के साहित्यकारों, भाषा प्रेमियों ने लेखन पुरस्कार में पुरस्कृत, सम्मानित किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करने के साथ ही कृपाल सिंह शीला को हार्दिक बधाई व शुभकामना दी है।


