Uttarakhand:- जन्मदिन के दिन के दिन ग्राउंड जीरों पर डटे रहे मुख्यमंत्री… पढ़े पूरी खबर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने जन्मदिन के दिन देहरादून में आपदाग्रस्त क्षेत्र में डटे रहे उन्होंने तड़के ही जिलाधिकारी से आपदा से हुए नुकसान का विवरण लिया इसके बाद मालदेवता क्षेत्र में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए वहां पहुंचे। अपने 50 वें जन्म दिवस के मौके पर वह सुबह से ही प्रदेश में आपदा प्रबंधन के मोर्चे पर नजर आए आपदा प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने के साथ ही अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य करने के लिए उन्होंने आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने मालदेवता क्षेत्र वह केसरवाला का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की स्थिति और राहत एवं बचाव कार्यों की गति तेज करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

Advertisements

Recent Posts