Uttarakhand:- 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक राज्य के 7500 ग्राम पंचायतो में लगेगी स्वास्थ्य चौपाल…. चलाया जाएगा विशेष अभियान

उत्तराखंड राज्य में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रदेश के 7500 ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य चौपाल लगाई जाएगी। प्रदेश में यह विशेष अभियान चलाया जाएगा स्वास्थ्य शिविरों में गैर संचारी रोगों की 24 तरह के निशुल्क जांच होगी। प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में यह चौपाल लगाया जाएगा और स्वास्थ्य जांच लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 वर्ष की आयु 17 सितंबर को पूरी कर रहे हैं उनके जन्मदिन पर प्रदेश में स्वास्थ्य चौपाल अभियान की शुरुआत की जाएगी जो कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती तक चलेगी।