बागेश्वर – रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देवकी लघु वाटिका में वृक्षों को रक्षा सूत्र में बांधकर दिया गया पर्यावरण संरक्षण का सन्देश

बागेश्वर। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भाई – बहिन के पवित्र पावन अटूट आस्था व प्रेम,भाईचारे का प्रतीक रक्षाबंधन देवकी लघु वाटिका मंडलसेरा में सामूहिक तौर पर हर्षोल्लास के साथ मंत्रोच्चारणों के बीच मनाया गया।
पंडित बसंत बल्लभ जोशी द्वारा मंत्रोचार के साथ बहनों ने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बाधते हुए भाईयों की सुखी दीर्घ सफल जीवन की कामना की गयी। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षों में भी रक्षा सूत्र बाधकर पर्यावरण संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहरायी गयी। वृक्षमित्र किशन सिंह मलड़ा ने सभी भाई- बहनों को शुभकामना देते हुए बताया कि आज रक्षा-सुरक्षा स्वयं के साथ ही पेड़ों की करना नितांत जरूरी है। जिससे समूल प्राणीयों का सामूहिक विकास हो सके। उन्होंने सभी आगंतुकों से अपील करते हुए कहा कि जहाँ भी आबादी क्षेत्र, गाड़, गधेरे,खनन क्षेत्रों के आस-पास भूस्खलन हो रहा हो या सम्भावित क्षेत्र हो वहां पर अधिक से अधिक रिंगाल, बाँस रोपण कर प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा के लिए जरुरी है। इससे सफल रोजगार के साधनों को बढ़ाया जा सकता है।
सभी उपस्थित सदस्यों को मिष्टान वितरित कर पौधे भी भेंट किये गये। कार्यक्रम में श्रीमती देवकी देवी, रमा देवी, ममता देवी, मनीषा, दिया, ईश्वरा, प्रकृति, प्रभा रौतेला, योगीता, भजन सिंह, प्रशांत सिंह , राम सिंह, शंकर राम, राम चंद्र, वैभव, शौर्य आदि ने प्रतिभाग किया।