बुलीबाई एप के मामले में एक अन्य युवक उत्तराखंड से गिरफ्तार………. पढ़ें पूरी खबर

केंद्र सरकार द्वारा बंद करा दिए गए बुलीबाई ऐप के संचालन करने वाले आरोपियों को पुलिस एक-एक करके गिरफ्तार कर रही है। पुलिस ने अभी तक इस ऐप की मुख्य आरोपी महिला को भी उत्तराखंड से ही बीते बुधवार को गिरफ्तार किया है तथा बीती आधी रात को मुंबई से उत्तराखंड पहुंची पुलिस ने इस ऐप के मामले में कोटद्वार नगर निगम निंबूचौर निवासी मयंक रावत को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अभी तक बेंगलुरु निवासी विशाल को भी पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। तथा वरिष्ठ पुलिस उप निरीक्षक जगमोहन रमोला से मिली जानकारी के अनुसार मयंक दिल्ली विश्वविद्यालय में बीएससी ऑनर्स की पढ़ाई कर रहा है। तथा उसने विश्वविद्यालय में 2019 में दाखिला लिया था। लेकिन लॉकडाउन के कारण वह यहां उत्तराखंड में अपने घर पर ही था।

पूछताछ के दौरान महंत ने बताया कि वह इस ऐप का संचालन करने वाले लोगों से वर्चुअली जुड़ा हुआ है तथा आज तक में इन लोगों से कभी भी नहीं मिला था। पुलिस ने बीती आधी रात को मयंक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था। तथा बीते मंगलवार को पुलिस ने मामले की मास्टरमाइंड महिला को भी उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से गिरफ्तार किया था। दरअसल इस ऐप के जरिए एक समुदाय विशेष की महिलाओं की बोली लगाई जाती है तथा उनका चेहरा दिखाई देता है। इस ऐप के जरिए इंटरनेट मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहने वाली महिलाओं को टारगेट किया जाता है जिसे अब केंद्र सरकार द्वारा बंद करा दिया गया है।