
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून नगर निगम परिसर में पहुंचकर होली अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल हुए,इस दौरान उन्होंने खूब जमकर होली खेली। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई और इस दौरान वहां पर मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे। दोनों होली के गीतों पर खूब थिरके इसके अलावा नगर निगम परिसर में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में मेयर, मंत्री और विधायक भी शामिल थे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नगर निगम की कई सुविधाओं को ऑनलाइन करने के लिए सॉफ्टवेयर का उद्घाटन किया गया। राज्य के कई हिस्सों में आज होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए गए और इस दौरान तमाम मंत्री , विधायक इन कार्यक्रमो में शामिल रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में नाचते गाते नजर आए उन्होंने सभी के साथ मिलकर खूब होली खेली और पूरे राज्य को होली की शुभकामनाएं दी।
