
उत्तराखंड राज्य में बीते शनिवार को मौसम खराब होने के साथ ही बारिश और बर्फबारी हुई जिसके बाद ठंडी हवाएं चलने से मौसम काफी ठंडा होने लग गया मगर बीते सोमवार से राज्य में मौसम सामान्य होने लगा है और आज 18 फरवरी व कल 19 फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। इसके अलावा 20 फरवरी को कुछ जिलों में मौसम खराब रहने का अनुमान है। बारिश और बर्फबारी के बाद जब सोमवार को धूप खिली तो ठंड से लोगों को राहत मिली और पारा भी चढ़ने लगा। रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य हो गया है और दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया। मौसम खुलते ही तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है। राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 27.3 डिग्री रिकार्ड किया गया है।
