
उत्तराखंड। लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत ने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ निशाना साधते हुए कहा है कि मंत्री हरक सिंह रावत के कारण उनकी विधानसभा के विकास कार्यों में काफी और चले आ रहे हैं तथा लैंसडौन के लिए जो कार्य स्वीकृत किए गए हैं उन्हें पूर्ण करने में भी काफी समस्याएं आ रही है इसके लिए विधायक दिलीप रावत ने मुख्यमंत्री को पत्र भी भेजा है। और उनका कहना है, कि यदि विकास की दृष्टि से उनके क्षेत्र को नजरअंदाज किया गया तो वे विधानसभा के समक्ष आमरण अनशन करेंगे।
उन्होंने विद्युत वितरण खंड कार्यालय को लेकर कहा की पिछले 12 दिसंबर 2021 को विद्युत वितरण खंड कार्यालय का लोकार्पण हो चुका है मगर इतने दिन बीत जाने के बाद भी वहां पर ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत के दबाव के कारण अधिशासी अभियंता की नियुक्ति नहीं हो पाई है। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में लैंसडौन में संचालित होने वाले कालागढ़ वन प्रभाग कार्यालय का अब कैंप कार्यालय कोटद्वार से संचालन हो रहा है और इसकी वजह भी उन्होंने मंत्री हरक सिंह रावत को बताया। तथा उनका कहना है कि मैदावन – दुर्गादेवी मार्ग की घोषणा त्रिवेंद्र रावत के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान की गई थी मगर इसका श्रेय अब वन मंत्री द्वारा लिया जा रहा है। तथा उनके क्षेत्र की लगातार अनदेखी की जा रही है जो उनके बर्दाश्त से बाहर है और उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि 3 दिनों के अंदर उनके क्षेत्र की समस्याओं को नहीं समझाया गया तो वह आमरण अनशन करेंगे और इसका कारण सरकार रहेगी।

