
यह काफी हैरानी कर देने वाली बात है कि प्यार और संपत्ति के लिए कोई व्यक्ति कैसे अपने ही पत्नी को मार दे लेकिन ऐसी ही एक हैरान कर देने वाली खबर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से सामने आई है जहां पर 38 वर्षीय अर्चना रेडी को बीते 27 दिसंबर 2021 को उसके दूसरे पति और अपनी सगी बेटी ने मिलकर मार डाला। और पुलिस ने यह मामला जाकर अब सुलझाया है। छानबीन के दौरान पुलिस ने अर्चना रेड्डी की बेटी युविका रेड्डी और उसके दूसरे पति नवीन को इस मामले में दोषी पाया।
पुलिस की जानकारी के मुताबिक पूछताछ के दौरान नवीन ने बयान दिया है कि वे अर्चना रेडी के दूसरे पति हैं तथा अर्चना रेड्डी को उसके पहले पति से दो बच्चे थे एक बेटी तथा एक बेटा दोनों की शादी के बाद नवीन अपनी सौतेली बेटी युविका के प्यार में पड़ गया और युविका भी नवीन के साथ रहना चाहती थी। मगर बीच में आ गई अर्चना रेडी जब अर्चना को इस मामले में पता चला तो उसने अपनी बेटी युविका को धमकाया भी और अपने दूसरे पति से दूर रहने को कहा इसी बीच अर्चना रेड्डी और उसकी दूसरे पति के बीच काफी अनबन भी हो रही थी जिस वजह से वे दोनों एक दूसरे से दूर रह रहे थे लेकिन युविका अपने सौतेले पिता नवीन के साथ उसके घर पर रह रही थी जिस वजह से यूविका की मां ने उसे चेतावनी दी कि यदि उसने सौतेले पिता को नहीं छोड़ा तो वह उसे पैतृक संपत्ति से बेदखल कर देगी। मगर युविका फिर भी अपने सौतेले पिता के साथ रह रही थी।
लेकिन जैसे जैसे कुछ दिन गुजरे युविका और उसके सौतेले पिता को लग्जरी लाइफ जीने में परेशानियां आने लगी क्योंकि युविका के सौतेले पिता एक जिम ट्रेनर थे और उससे उन्हें सिर्फ ₹25000 की आमदनी होती थी मगर लॉकडाउन के कारण वह भी कम हो गई। मगर युविका की मां अर्चना रेड्डी के पास करोड़ों की संपत्ति थी उनके नाम कई प्लॉट भी थे जिसे देखते हुए युविका और उसके सौतेले पिता ने अर्चना रेड्डी यानी कि युविका की सगी मां को मारने का प्लान बनाया और वे दोनों अपने प्लान में कामयाब भी हो गए उन्होंने अर्चना रेड्डी को मरवाने के लिए कुछ गुंडों को भी हायर कर रखा था मगर पुलिस को इस बात का पता सबूत सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध लोगों से पूछताछ करने के बाद चला और पुलिस नहीं इस मामले में युविका रेडी और उसके सौतेले पिता नवीन को गिरफ्तार कर लिया है। तथा पुलिस इस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।

