अल्मोड़ा:- नेहरू युवा केंद्र ने इस क्षेत्र में चलाया गया जागरूकता अभियान

आज 20 -01-2025 को नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान द्वितीय दिवस भी आरंभ रहा। आज नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा के वॉलिंटियर ने शिखर तिराया में ट्रैफिक पुलिस वालों के साथ जागरूकता अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया। रैली भी निकाली गई व लोगों को बताया कि सीट बेल्ट पहनकर गाड़ी चलाएं। नशे में गाड़ी ना चलाएं और हेलमेट का प्रयोग करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। वॉलिंटियर में संदीप सिंह नयाल, विवेक सुयाल, महेंद्र सिंह माहरा,नीता नेगी, पंकज भगत, जगदीश बिष्ट, आदि लोग उपस्थित रहे।