
केंद्र सरकार के निर्देशानुसार 3 जनवरी से 15 से 18 आयुवर्ग के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन की तैयारी उत्तराखंड में जोरों पर है | साथ ही 10 जनवरी से फ्रंटलाइन वर्कर्स को तीसरी डोज दी जाएगी| हालांकि यह डोज दूसरी डोज लगाने के 9 महीने यानी 39 सप्ताह पुरे होने पर ही दी जाएगी| एक अच्छी खबर यह है कि बच्चों के लिए वैक्सीनेशन सेंटर स्कूलों में ही बनाए जाएंगे|
वैक्सीनेशन कार्यक्रम के लिए स्वास्थ्य व विद्यालय शिक्षा विभाग में दिशा-निर्देश जारी किए हैं|
स्वास्थ्य सचिव डॉ पंकज कुमार पांडे और सचिव विद्यालय शिक्षा आर मीनाक्षी सुंदरम ने सभी जिलाधिकारियों, मुख्य जिलाधिकारियों व जिला मुख्य शिक्षा अधिकारियों को विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं, इसमें कहा गया है कि 3 जनवरी से शुरू होने जा रहे 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को केवल वैक्सीन लगाई जाएगी| इसमें प्राइवेट स्कूल, सरकारी स्कूल, मदरसा, संस्कृत स्कूल व आदिवासी स्कूल के बच्चों का वैक्सीनेशन किया जाएगा| स्कूल खुलने के बाद सभी स्कूल इस आयु वर्ग की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे| स्कूलों को भी वैक्सीनेशन सेंटर के रूप में चिन्हित किया जाएगा| वैक्सीनेशन के समय सभी बच्चे अपना परिचय पत्र अथवा आधार कार्ड व मोबाइल नंबर 7 रखेंगे|
जिला अधिकारियों को शासन द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार इस वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने के लिए जिला स्तर पर तैयारियां शुरू करने का निर्देश दिए हैं| इसके साथ ही इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने को भी कहा गया है|

