
आज दिनांक 30 दिसंबर 2021 को बीएसएनएल कर्मचारियों और अधिकारियों का निगम पुनर्गठन नीति के खिलाफ चल रहा आंदोलन समाप्त हो चुका है। इसमें 3 दिन से कर्मचारी अनशन में थे। तथा कर्मचारियों ने निगम प्रशासन से मांग की है, कि वे जल्द ही निगम पुनर्गठन नीति को वापस ले।
कर्मचारियों का यह प्रथम चरण का आंदोलन था जो बीते 28 दिसंबर 2021 से लेकर आज 30 दिसंबर 2021 तक चला। जिसके बाद आंदोलन को समाप्त करते हुए कर्मचारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर निगम प्रशासन ने जल्द ही सकारात्मक कार्यवाही नहीं की तो वह आगामी 3 जनवरी 2022 से फिर से हड़ताल पर बैठेंगे। उनका कहना था कि तीन दिवसीय अनशन पर सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया है और यदि निगम प्रशासन ने नीति को वापस नहीं लिया तो आगे इससे भी बड़ा आंदोलन होगा। इस आंदोलन में हरीश चंद्र तिवारी, भास्कर दास, आरके हुडे अनशन पर बैठे तथा इस मौके पर वहां पर एसएन रावत, एसके श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार, मनीष पंत, सुरेश चंद्र समेत कई लोग मौजूद थे।

