आज कुमाऊं को प्रधानमंत्री ने दी 17500 करोड़ की सौगात……… पलायन कर कहीं प्रधानमंत्री ने यह बात

आज दिनांक 30 दिसंबर 2021 को गुरुवार के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी रैली के लिए हल्द्वानी आए। हल्द्वानी में अपने भाषण के दौरान उन्होंने जनता से कई बातें कहीं तथा इस बीच प्रधानमंत्री ने 17 हजार 500 करोड़ की 23 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया इस दौरान प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड को दूसरे एम्स की सौगात भी दी। तथा इसी दौरान प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड से हो रहे पलायन को लेकर भी कुछ बातें कहीं उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने उत्तराखंड को जानबूझकर पहले से ही विकास से दूर रखा है ताकि उत्तराखंड के लोग पहाड़ों से दूरदराज जाकर बस जाए। मगर अब लोग इस बात को समझ चुके हैं तथा अब उत्तराखंड में विकास को भी गति मिल रही हैं।

तथा विपक्ष पर भी इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निशाना साधा उन्होंने कहा कि कुछ लोग अफवाहों को ही फैलाते हैं और उन्हें ही चलाते हैं तथा उसके बाद खुद ही उन्हें सच मानकर चिल्लाने लगते हैं। और इन्हीं अफवाहों के दौर में टनकपुर- बागेश्वर रेल लाइन को लेकर भी लोग झूठी अफवाहें फैला रहे हैं। जबकि इस परियोजना का आधार फाइनल सर्वे हैं।

तथा उत्तराखंड को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड से बहुत सारी नदियां निकलती है मगर यहां जनता ने सिर्फ दो धाराओं को देखा है एक तो वह जो इसे विकास से दूर रखती हैं तथा दूसरी वह जो यहां विकास करने के लिए दिन रात एक कर देती है। तथा लखवाड़ परियोजना को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि पहली बार 1976 में इस योजना के बारे में सोचा गया था। मगर तब से किसी ने भी यह कार्य पूर्ण नहीं किया और अब जाकर हमारी सरकार द्वारा इस कार्य का शिलान्यास किया गया है। तथा प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे धर्म और असत्य के नाम पर नफरत फैलाने वाले लोगों से दूरी बना कर रहे।