
आगामी नए साल 2022 में घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में बदलाव होना स्वाभाविक है आगामी 1 जनवरी 2022 से पेट्रोलियम कंपनियां सिलेंडर के दाम भी तय कर देगी ऐसे में लोग यह जानना चाहेंगे कि आगामी नए साल में क्या घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में राहत मिलेगी या फिर और अधिक उछाल आएगा। इस बार आगामी नए साल में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। इन्हीं सब को ध्यान में रखते हुए इस बार घरेलू रसोई गैस की कीमतों में चुनाव के बाद ही कोई बढ़ोतरी होगी। फिलहाल मार्च 2022 तक घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। और कमर्शियल सिलेंडरों की कीमत भी यथावत रहेगी।
हालाकी 1 दिसंबर 2021 को कमर्शियल सिलेंडर के दाम में ₹100 की बढ़ोतरी हुई थी। और यदि हम इस वर्ष की बात करें तो वर्ष 2021 में एलपीजी सिलेंडर के दामों में 1 साल के अंदर ही ₹206 की बढ़ोतरी देखने को मिली है। 1 जनवरी 2021 को राजधानी दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर 694 रुपए के हिसाब से मिल रहा था मगर आज वही सिलेंडर ₹900 का मिल रहा है। इस वर्ष में ना सिर्फ पेट्रोल-डीजल बल्कि एलपीजी के दामों में अभी काफी बढ़ोतरी हुई है।मगर ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि आगामी वर्ष 2022 में मार्च तक के लिए सिलेंडरों के दाम स्थिर रहेंगे हालांकि चुनाव के बाद यह दाम और कम हो सकते हैं या फिर इन में बढ़ोतरी भी हो सकती है।

