महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले संत कालीचरण गिरफ्तार, धर्मसंसद में गांधी को कहे थे यह अपशब्द

महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले संत कालीचरण महाराज को मध्यप्रदेश के खजुराहो से छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है| कालीचरण के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में कई जगह मुकदमे दर्ज हुए थे|


मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का है जहां एक संगठन द्वारा आयोजित धर्म संसद में धर्मगुरु कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी के बारे में अपमानजनक शब्द कहे थे| साथ ही नाथूराम गोडसे (महात्मा गांधी का हत्यारा) को बापू की हत्या के लिए सही ठहराया था|
इसके बाद कालीचरण महाराज के खिलाफ बीते रविवार को रायपुर के टिकरापारा थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 550 (2) (वर्गों के बीच शत्रुता ठंडा या द्वेष पैदा करने वाला भाषण देने के खिलाफ) और 294 के तहत मामला दर्ज किया गया| इसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए कालीचरण महाराज को आज सुबह 4:00 बजे, मध्यप्रदेश के खजुराहो से 25 किमी दूर बागेश्वर धाम के पास किराए के मकान से गिरफ्तार कर लिया देर शाम पुलिस आरोपी को लेकर रायपुर पहुंचेगी|


कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी के बारे में अपमानजनक शब्द कहते हुए कहा था कि “नाथूराम गोडसे ने बापू की हत्या कर सही कदम उठाया था| कालीचरण दास ने कहा कि इस्लाम का लक्ष्य राजनीति के माध्यम से राष्ट्र पर कब्जा करना है| हमारी आंखों के सामने उन्होंने 1947 में कब्जा कर लिया था| उन्होंने पहले ईरान, इराक और अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था| राजनीति के माध्यम से बांग्लादेश और पाकिस्तान पर कब्जा कर लिया था| मैं नाथूराम गोडसे को सलाम करता हूं कि उन्होंने गांधी की हत्या कर दी|”

कालीचरण महाराज ने यह भी कहा था कि हमारा मुख्य कर्तव्य क्या है – धर्म की रक्षा करना हमें सरकार में एक कट्टर हिंदू राजा का चुनाव करना चाहिए, भले ही वह कोई भी हो| उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि “हमारे घरों की महिलाएं बहुत अच्छी और सभ्य हैं, वह मतदान के लिए नहीं जाती है| जब सामूहिक दुष्कर्म होंगे तो आपके घर की महिलाओं का क्या होगा| महामूर्खों…..मैं उन लोगों को बुला रहा हूं जो वोट देने के लिए बाहर नहीं जाते हैं|”