
बागेश्वर । राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर जिले में भी जर्बदस्त उत्साह देखने को मिल रहा हैं । जगह जगह शुभंकर मौली (मोनाल) का स्वागत किया जा रहा है। प्रचार दल द्वारा विभिन्न विद्यालयों, महिला मंगल दलों को 38 वें राष्ट्रीय खेलों के प्रति आकर्षित किया जा रहा है। लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों द्वारा रैली का स्वागत किया जा रहा है और अधिक से अधिक मात्रा में लोग इस रैली में शामिल हो रहे हैं।

