अल्मोड़ा:- जिले में किसान करेंगे 95 टन कंपोस्ट से मशरूम का उत्पादन

अल्मोड़ा। जिले में किसान अब 95 टन कम्पोस्ट से मशरूम उत्पादन करेंगे। अल्मोड़ा में उद्यान विभाग में किसानों को 80% सब्सिडी पर 95 टन मशरूम कंपोस्ट वितरित की है और इससे किसान 1,90,000 किलो मशरूम का उत्पादन कर पाएंगे जिससे उनकी आजीविका में बढ़ोतरी होगी। पारंपरिक फसलों के उत्पादन के मुकाबले खेती में मशरूम उत्पादन को बेहतर स्रोत माना जाता है और किसान कम लागत में सीमित संसाधनों के साथ इसका उत्पादन कर सकते हैं साथ ही भूमिहीन लोग भी इससे रोजगार पा सकते हैं। मशरूम को बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग की ओर से मशरूम कंपोस्ट वितरण योजना चलाई जा रही है जिससे 80 फीसदी राजसहायता पर किसानों को मशरूम कंपोस्ट वितरण की जाती है।