अल्मोड़ा:- सल्ट के 150 गांवो में बाधित हुई बिजली आपूर्ति…… परेशान है लोग

अल्मोड़ा। जिले की सल्ट विधानसभा के 150 से अधिक गांवो में बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को कोई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बीते शनिवार को 150 से भी अधिक गांवो में बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक तरफ से कड़कड़ाती ठंड और दूसरी तरफ से बिजली का बाधित होना लोग काफी परेशान रहे। इसके साथ ही मौलेखाल फीडर में बीते शुक्रवार को बिजली की आंखमिचोली जारी रही। रात के समय ताड़ीखेत से ही सप्लाई आनी बंद हो गई साथ ही वोल्टेज कम होने और लोड बढ़ने के कारण ऊर्जा निगम आपूर्ति सुचारू नहीं कर पाया और बिजली आपूर्ति सुचारू ना होने के कारण मौलेखाल फीडर, डूंगरा , कोटाचामी, भैरंगखाल ,बांगीधार, जसपुर , खदेरागांव, दिवायल, घचकोट, मानिला समेत 150 से अधिक गांवो के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शनिवार के दिन भी ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा निगम ने बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की जिसके कारण लोग काफी परेशान रहे।