
उत्तराखंड राज्य में प्रवक्ता भर्ती सेवा नियमावली में संशोधन को कार्मिक विभाग की मंजूरी मिल चुकी है और अब राज्य में प्रवक्ता पद के अभ्यर्थियों को स्क्रीनिंग परीक्षा नहीं देनी होगी इसके बाद यह प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा।
कार्मिक विभाग की मंजूरी के बाद प्रस्ताव को कैबिनेट में लाया जाना है और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक प्रवक्ता के पद पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की पहले स्क्रीनिंग और उसके बाद लिखित परीक्षा होती है स्क्रीनिंग में अभ्यर्थियों से सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं इससे यह सामने आया है कि ग्रुप सी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी स्क्रीनिंग परीक्षा में अच्छे अंक ले आते हैं और जीव विज्ञान, अंग्रेजी ,हिंदी, सामाजिक विज्ञान ,गणित, रसायन आदि विषयों के जानकार जो भी अभ्यर्थी हैं वह पीछे रह जाते हैं जिससे विभाग को विषयों के विशेषज्ञ शिक्षक नहीं मिल पा रहे हैं इस कारण पिछले कई समय से स्क्रीनिंग परीक्षा हटाने की मांग चल रही थी और अब कार्मिक विभाग द्वारा इस संशोधन को मंजूरी दे दी गई है जिसके बाद कैबिनेट के समक्ष यह प्रस्ताव लाया जाएगा और उसके बाद आगे की कार्यवाही होगी।

