अल्मोड़ा:- हरिदत्त पेटसाली इंटर कॉलेज चितई में हीलिंग होम वेली संस्थान द्वारा प्राणिक हीलिंग का पूर्ण कराया गया द्वितीय सोपान

अल्मोड़ा। आज दिनांक 27 दिसंबर 2024 को हरी दत्त पेटसाली इंटर कॉलेज चितई अल्मोड़ा में हीलिंग होम वेली संस्थान की मैनेजिंग ट्रस्टी डॉक्टर शैली तथा उनके सहयोगियों द्वारा प्राणिक हीलिंग का द्वितीय सोपान पूर्ण कराया गया इस अवसर पर हीलिंग होम वेली संस्थान द्वारा प्रतिभागियों को कंबल वितरित किए गए । कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर महेंद्र सिंह मेहरा ने संस्था का आभार व्यक्त किया तथा उन्होंने कहा कि सभी को आध्यात्मिक अनुभूतियों को पाने के लिए किसी न किसी आध्यात्मिक प्रैक्टिस का अनुसरण करना आवश्य चाहिए ।कार्यक्रम में भीम सिंह बगडवाल, हरिश्चंद्र उप्रेति, कृष्ण चंद्र पांडे, हरीश पेटशाली , राजेंद्र कांडपाल , हीरा सिंह कार्की, रामादेवी, बसंती देवी सहित 30 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।